फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी दौरे पर सीएम योगी, ये सच जान कर हुए नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

Sun, 02 Sep 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Sep 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
CM yogi angry on officers at varanasi visit after know this truth
cm yogi - फोटो : amar ujala
वाराणसी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में विकास परियोजनाओं की धीमी प्रगति और मिल्कोपुर ब्लास्ट को नाकामी बताते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई है। साथ ही जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि वह कार्यदायी संस्थाओं की रिपोर्टिंग की जांच कराएं। अपने दो दिवसीय बनारस दौरे पर शनिवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ को शहर के गड्ढों का सामना करना पड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें....
CM yogi angry on officers at varanasi visit after know this truth
cm yogi - फोटो : amar ujala

दिन में पहले विश्वेश्वरगंज में डाक विभाग के कार्यक्रम और फिर रात में सर्किट हाउस से निकलकर विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे सीएम ने देखा कि सड़कों की हालत जर्जर है। जगह-जगह गडढ़े और हिचकोले खाते जब वे पहुंचे तो उन्होंने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों की जमकर क्लास ली। विशेषकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में सड़कों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण कराई जाए। डीएम से उन्होंने सड़क मरम्मत संबंधी रिपोर्ट भी देने की बात कही। 

 
CM yogi angry on officers at varanasi visit after know this truth
varanasi - फोटो : amar ujala
सीएम योगी ने शनिवार को स्थानीय सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने वाराणसी में चल रहीं परियोजनाओं की एक-एक कर विस्तार से समीक्षा की।  कहा कि दौरे में अधिकारी निर्माण कार्यो की प्रगति बताते हैं, मगर परियोजनाएं पूरी नहीं हो रही हैं। कार्यदायी संस्थाओं की रिपोर्टिंग ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम लागू करने के भी निर्देश दिए। परियोजनाओं की प्रगति जानकार उन्हें पूरा करने के लिए समयसीमा निर्धारित की और प्रति सप्ताह समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi angry on officers at varanasi visit after know this truth
cm yogi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने शहरी गैस वितरण परियोजना का पहला चरण पूरा होने पर वाराणसी में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बस संचालन का निर्देश दिया। वाराणसी- सुल्तानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे को अगले साल फरवरी तक पूरा करने को कहा। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में बन रहे सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल, कैंसर संस्थान, महिला अस्पताल के मैटेरनिटी अस्पताल, राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर किया। जनवरी तक इन कामों को पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों का पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया।
 
विज्ञापन
CM yogi angry on officers at varanasi visit after know this truth
cm yogi - फोटो : amar ujala
बनारस में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने एसएसपी को फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा है कि थानाध्यक्षों की तैनाती मैरिट के आधार पर हो। अपराधियों को पुलिस टारगेट करे। चौबेपुर ब्लास्ट को उन्होंने पुलिस की नाकामी बताया।  उन्होंने कहा कि गांव में विस्फोटक सामग्री लाई जाती है और सूचना तंत्र इतना कमजोर है कि इसकी खबर तक नहीं होती। एसएसपी ने बताया कि चौबेपुर दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं और आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed