Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two juvenile offenders sentenced to 20 years each for murder dead body dumped after the killing in varanasi

Varanasi Crime: हत्या के आरोपी दो बाल अपचारियों को 20-20 साल की सजा, मर्डर के बाद शव को फेंका; जानें मामला

Thu, 08 Jan 2026 06:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 06:08 AM IST
सार

वाराणसी के पिसाैर पुल के पास एक जनवरी 2019 को लाश मिली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर भतीजे ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो दो बाल अपचारी हिरासत में लिए गए।

विज्ञापन
Two juvenile offenders sentenced to 20 years each for murder dead body dumped after the killing in varanasi
Varanasi court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: लूट की नीयत से हत्या कर शव को छिपाने के मामले में अदालत ने दो बाल अपचारियों को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट द्वितीय) नितिन पांडेय की अदालत ने दोनों बाल अपचारियों को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास एवं 18-18 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उन्हें एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत दोनों बाल अपचारियों को मानसिक रूप से परिपक्व मानकर सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, परमानंदपुर, शिवपुर निवासी वादी अरुण कुमार ने एक जनवरी 2019 को थाना लोहता में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया कि उसके मोबाइल पर उसके पिता के मोबाइल नंबर से सूचना मिली कि पिसौर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर जब वादी मौके पर पहुंचा तो उसने शव की पहचान अपने बड़े पिता प्रेमचंद सिंह, निवासी कविरामपुर, बड़ागांव के रूप में की।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को फेंक दिया था

शव की हालत से प्रतीत हो रहा था कि उनकी हत्या लूट की नीयत से की गई है और शव को छिपाने के उद्देश्य से घटनास्थल पर फेंका गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान दो बाल अपचारियों की संलिप्तता प्रकाश में आई, जिसके बाद उन्हें आरोपी बनाया गया। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed