फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two girls fell in love desire to girl to girl marriage in Bhadohi

अजब प्रेम की गजब कहानी: आपस में शादी की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, दिनभर चली पंचायत और फिर...

Wed, 21 Jul 2021 01:10 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Wed, 21 Jul 2021 01:10 AM IST
सार

भदोही में दो युवतियों की गहरी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों युवतियां साथ जीने मरने की कसम खा रही हैं। गोपीगंज थाने में सुबह से शाम तक पंचायत चली।

विज्ञापन
Two girls fell in love desire to girl to girl marriage in Bhadohi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दो युवतियों की गहरी दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों युवतियां किसी की बात सुनने को राजी नहीं हैं। दोनों जीवनसाथी बनकर संग रहने की जिद पर अड़ी हैं। दोनों युवतियां साथ जीने मरने की कसम खा रही हैं। मंगलवार को दिनभर थाने पर पंचायत हुई। 

विज्ञापन


भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो युवतियां घर से निकल गईं। परिवार के लोगों ने जब रोकने का प्रयास किया तो मामला थाने पहुंच गया। थाने में सुबह से शाम तक चली पंचायत के बाद वे घर लौट गईं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


वाराणसी से भदोही पहुंची युवती
युवक की वेशभूषा में रहने वाली एक लड़की के परिवार के लोग लंबे समय से वाराणसी में रहते हैं। उस लड़की का गांव की पड़ोसी लड़की से संपर्क हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि सोमवार को वाराणसी से भदोही के गांव पहुंची लड़की ने उससे शादी करने बात की तो वह घर छोड़ने के लिए तैयार हो गई। परिवार के लोगों ने जब रोकने की कोशिश की तो मामला बढ़ गया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। दोनों के परिवार के लोग भी थाने पहुंचे। मंगलवार को दिनभर चली पंचायत के बाद दोनों घर लौट गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक तो दूसरी युवती के वेश में रहती है

शादी रचाकर संग जीवन गुजारने की कसमे खाने वाली दोनों युवतियों का रहन सहन भी अलग है। एक युवती खुद को युवक की वेशभूषा में रखती है तो वहीं दूसरी लड़की की वेशभूषा में रहती है। दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। अजब प्रेम की इस कहानी को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। 

प्यार किया तो डरना नहीं
दोनों युवतियों को समझाते हुए परिजन थक हार गए तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले बढ़ा तो दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया। यहां पुलिस और परिजन दोनों युवतियों का खूब समझाने का प्रयास किए। लाख कोशिशों के बाद भी युवतियां राजी नहीं हुईं। उनका कहना है कि प्यार किया तो डरना क्या। समाज उन्हें किस नजर से देखेगा, इसकी उन्हें परवाह नहीं है। बस आपस में शादी कर दोनों जीवनसाथी बनेंगी। 

लड़कियों को परेशान न करने की हिदायत

थाने में पुलिसकर्मी भी इस अजीबोगरीब मामले के बारे में सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने भी दोनों युवतियों को समझाया, लेकिन दोनों साथ रहने देने की हाथ जोड़कर विनती करने लगीं। सुबह से शाम तक पुलिस दोनों युवतियों और उनके परिजनों के बीच पंचायत करती रही, लेकिन मसला नहीं सुलझ सका। आखिरकार पुलिस ने गांव में रहने वाली लड़की के घर ही वाराणसी की युवती को भेज दिया और परिवारीजनों को उन्हें परेशान न करने की हिदायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed