फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two girl child drown in pond at sonbhadra

सोनभद्रः पोखरे में नहाने गईं दो बालिकाओं की डूबने से मौत

Fri, 20 Jul 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 20 Jul 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Two girl child drown in pond at sonbhadra
demo pic
सोनभद्र जिले के  महुली गांव में शुक्रवार की दोपहर दो किशोरियों की पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदनी (10) पुत्री रामू व सुषमा (8) पुत्री जुगल अपने घर से 500 मीटर दूर पोखरे में शुक्रवार को दोपहर नहाने गईं थीं । दोनों नहाते समय गहरे पानी में चली गई जब दोनों किशोरियां डूबने लगी तो साथ गई और किशोरियों ने शोर मचाया।

परिजन और गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते किशोरियां डूब चुकी थी। दोनों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


डूबने से हुई मौत की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की।  खबर लिखे जाने तक परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। एक ही गांव के दो घरों में किशोरियों की मौत से गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed