फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two friend died in car accident ring road cholapur varanasi

वाराणसी : तेज रफ्तार कार उछल कर गिरी 100 फीट दूर, दो दोस्तों की मौत और दो घायल

Sat, 13 Jul 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
two friend died in car accident ring road cholapur varanasi
मृतक हिमांशु और करण (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के दांदूपुर के समीप रिंग रोड पर गुरुवार की रात डेढ़ बजे के लगभग तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट कर उछलते हुए सौ फीट दूर जा गिरी। हादसे में हिमांशु पांडेय(25) की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त सर्वेश पटेल(20) और विजय पटेल(25) को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद, लगभग 12 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर हिमांशु के एक अन्य दोस्त करन गोस्वामी(26) का शव घटनास्थल से सौ फीट दूर स्थित पोखरी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर करन के परिजनों ने उसकी हत्या और पुलिस के ढुलमुल रवैये का आरोप लगाते हुए रिंग रोड ओवरब्रिज के नीचे भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया और वाहनों को रुकवाने लगे। पुलिस ने मना किया तो कुछ लोग पत्थर फेंकने लगे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दौड़ा कर लाठी भांजते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कैंट ने सभी को समझा-बुझाकर समझाया कि पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी तो लोग शांत हुए और आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोलापुर थाना के गोसाईपुर (कटहलगंज) निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी केशव पांडेय का पुत्र हिमांशु अपनी इंडिगो स्पोर्ट्स कार से भुसौला गांव निवासी करन, सर्वेश और विजय के साथ वाराणसी की ओर किसी ढाबे में पार्टी के लिए गया था। वापसी के दौरान कार, करन चला रहा था और हिमांशु उसके बगल में बैठा था। वहीं, सर्वेश और विजय पीछे की सीट पर बैठे थे।

रफ्तार ज्यादा होने के कारण दांदूपुर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। शुक्रवार को हादसे की सूचना पाकर करन के मां-बाप और परिजन पहुंचे। सभी ने उसकी हत्या करने के साथ ही पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर शिवपुर, चोलापुर, सारनाथ और कैंट थाने की फोर्स के साथ सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

सौ मीटर दूर तक मिले कार के कलपुर्जे :
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के कलपुर्जे सौ मीटर दूर तक पड़े मिले। सड़क पर कार काफी लंबी दूरी तक घसीटने के बाद उछलते हुए गिरी। वहीं, करन का शव स्थानीय लोग नहीं खोज सके तो परिजन चांदमारी पुलिस चौकी गए और खोजने की बात कही। करन के परिजनों ने कहा कि चांदमारी चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कहा कि पोखरी के पानी में शव खोजना हमारा काम नहीं है तो सभी नाराज हो गए।

चार दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था करन :
भुसौला निवासी करन गोस्वामी मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था। उसका शव पानी से बाहर निकलते ही घटना स्थल पर मौजूद करन की मां-बहन और भाई लिपट कर रोने लगे। उधर, हिमांश के परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था।

घायल बोले, कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा :
शिवपुर पुलिस और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के अनुसार कार सवार शराब के नशे में थे और नियंत्रण खो जाने की वजह से हादसा हुआ। वहीं, सर्वेश और विजय का कहना था कि अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed