Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Major road accident in Azamgarh Car collides with tempo three people killed seven injured

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में कार ने टेंपो में मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत; सात घायल

Fri, 06 Nov 2026 03:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के बेलसिया गांव के पास भीषण हादसा हुआ। ओवरटेक के प्रयास में एक कार ने टेंपो में टक्कर मारी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Major road accident in Azamgarh Car collides with tempo three people killed seven injured
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव के पास शुक्रवार को ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में टेंपो सवार प्रमिला (51) और दिनेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंतरधयानी (60) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में सात अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन




कैसे हुआ हादसा
आटो चालक मुस्तकीन (23) शुक्रवार को दिन करीब 11 बजे अंबारी बाजार से सवारी लेकर शाहगंज की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही अंबारी पुलिस चौकी से करीब 300 मीटर दूर बेलसिया गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना भीषण था कि धमाके के साथ आटो दो टुकड़े में बंट गया। वहीं ऑटो में बैठी सवारियां गभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने सड़क पर बिखरे लोगों को उठाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


किसी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस चौकी अंबारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल थाने से पुलिस टीम बुलाया और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों का उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर भिजवाया। जहां पर चिकित्सक ने इलाज के दौरान फूलपुर के मकसुदिया गांव निवासी प्रमिला (51) पत्नी स्व. राजनाथ चौहान व नियाउज गांव निवासी  दिनेश (45) को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

करीब एक घंटे बाद इलाज के दौरान पवई थाना क्षेत्र के करौजा गांव निवासी अंतरधयानी (60) पत्नी रामलवटन गौड़ की भी मृत्यु हो गई। वहीं, ऑटो चालक मुस्तकीन व यात्री मोहम्मद अशरफ (38) के साथ ही कार में सवार मो. अतहर (19), मो. उमैर (17), यूसुफ (19), शादान (17) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फूलपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रमिला के बच्चों के सिर से उठा मां का साया
आजमगढ़। हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतका प्रमिला के पति की दो वर्ष पहले कैंसर से मौत हो चुकी थी। परिवार में बेटे योगेंद्र (20), नागेंद्र (18) और बेटियां करीना (17), रबीना (16) हैं। मां की मौत से चारों बच्चों के सिर से साया उठ गया। परिवार का सहारा भी छिन गया। वहीं दिनेश की मौत से पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतरधयानी के परिवार में पांच बेटियां हैं। फूलपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed