{"_id":"59e2372d4f1c1bb6678b5cf6","slug":"two-friend-died-in-bike-accident-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बाइक पेड़ से टकराई, रिश्तेदार के घर जा रहे दो दोस्तों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में बाइक पेड़ से टकराई, रिश्तेदार के घर जा रहे दो दोस्तों की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी का पूरा गांव के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। अहरौला थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी नागेंद्र चौहान (28) पुत्र विश्वनाथ और हरेंद्र शर्मा (28) पुत्र रामाश्रय दोनों आपस में घनिष्ठ दोस्त थे। दोनों अक्सर एक साथ ही कहीं आते और जाते थे।
शनिवार की सुबह नागेंद्र और हरेंद्र एक बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदारी जा रहे थे। जैसे ही अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी का पूरा गांव के पास पहुंचे कि इनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराकर परिवार को सूचना दी। जानकारी होने पर दोनों युवकों के परिवार के लोग पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल लेकर चल दिए।
रास्ते में हरेंद्र शर्मा की मौत हो गई, जबकि नागेंद्र चौहान को डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद नागेंद्र चौहान की भी मौत हो गई। इसहाकपुर गांव के दो युवकों की एक साथ मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है।