बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दो की चाकू मारकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव में शुक्रवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान पटाखा छोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा जमकर चाकूबाजी की गई। इसमें एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। इसमें एक वृद्ध ने सीएचसी सीयर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि मृतक के भाई की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
इसमें चार घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के चोटिल पांच लोगों का इलाज शनिवार को जिला अस्पताल में कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा केपी सिंह मौके पर पहुंच घटना का स्थल का जायजा लिया एवं पीड़ित व आसपास के लोगों से पूछताछ की।
ये भी पढ़ें : अरुण जेटली की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी, कल अस्थि कलश लेकर काशी आएंगे परिजन
एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक सुबाष के भतीजे सुनील कुमार की तहरीर पर एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उभांव थना क्षेत्र के ककरासो गांव निवासी सुभाष राम के पांच वर्षीय पोता कार्तिक का बर्थ-डे मनाया जा रहा था। इस दौरान सुभाष के भतीजे सुनील ने पटाखे छोड़े। पटाखे से निकली चिंगारी सुनील के बड़े पापा धुरंधर राम के मुंह पर गिर पड़ी।
इससे कुछ पल्स निकल पड़े। यह देख धुरंधर की पुत्रवधू सुनीता ने मौके पर पहुंचकर सुनील व उसकी मां-बहन का कालर पकड़ लिया। इस दौरान हाथापाई भी हुई। लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद सुनीता अपने घर आई और घटना की जानकारी अपने मायके पिता व भाइयों को दी।