{"_id":"5cbacf18bdec2213e76c43bc","slug":"two-died-in-road-accidents-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : सड़क हादसों में दो की मौत, बरातियों से भरी बोलेरो पलटने से तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : सड़क हादसों में दो की मौत, बरातियों से भरी बोलेरो पलटने से तीन लोग घायल
Sat, 20 Apr 2019 01:23 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
दुघर्टनाग्रस्त बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के घिनहा गांव निवासी रामदुलार राजभर (25) शुक्रवार की रात अपने रिश्तेदार के घर से वापस आ रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामदुलार की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास असंतुलित हो बरातियों से भरी स्कार्पियो पलट गई। घटना में नगसर नेवाजूराय निवासी रामाउदार राय (38) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।