फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two deaths by drowning in the river

गंगा में डूबने से दो की मौत

Fri, 29 May 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 29 May 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two deaths by drowning in the river
गंगा दशहरा पर गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे परिवारीजनों के साथ आदमपुर स्थित भैंसासुर घाट पर स्नान करते समय छात्र सुनील केशरी (19) की गंगा में डूबने से मौत हो गई, जबकि चिरईगांव में भी गंगा में डूबकर नीरज (9) की भी मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन


सारनाथ के दीनदयालपुर गांव निवासी ओम केशरी के तीन पुत्रों में सुनील दूसरे नंबर पर था। इसी वर्ष उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने वह परिवारीजनों के साथ भैंसासुर घाट पर आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर कब्जे में ले लिया। गंगा में डूबकर छात्र की मौत के बाद उसके परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


चिरईगांव संवाददाता के अनुसार मोकलपुर ढाब निवासी शिवनाथ राम का पुत्र नीरज अपने साथियों के साथ गंगा में नहा रहा था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया आैर उसकी मौत हो गई। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed