{"_id":"5c842c64bdec22143d396491","slug":"two-dead-in-nike-accident-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व सुंदरी पुल पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व सुंदरी पुल पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत
Sun, 10 Mar 2019 02:43 AM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित विश्व सुंदरी पुल पर शनिवार सुबह बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दीपू उर्फ दीनानाथ यादव (35) और साथी भोला यादव (35) की मौत हो गई। दोनों चंदौली स्थित सराय छोटू के रहने वाले थे। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
रामनगर की तरफ से दीपू व भोला बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल मलहियां की तरफ आ रहे थे। मोटरसाइकिल दीपू चला रहा था। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक बेकाबू हो गई और मलहियां के पास सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
दीपू के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में भोला का एक पैर भी टूट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग भोला को बेहोशी की हालत में ट्रामा सेंटर लाए।
विज्ञापन
सूचना पर दीपू के पिता रामजीवन यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दीपू ट्रक मालिक है। ट्रक से संबंधित किसी कार्य के सिलसिले में पड़ोसी भोला के साथ मोटरसाइकिल से सुबह ही घर से निकला था। दीपू की पत्नी मनीषा और दो बच्चे हैं।
वहीं भोला की मौत की जानकारी मिलते ही पिता सागर यादव और भोला की पत्नी गुड़िया अपने दो छोटे बच्चों के साथ ट्रामा सेंटर पहुंची। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, इस घटना से गांव में कोहराम मचा है।