फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two dead bodies found in saree factory in Varanasi

Varanasi: साड़ी के कारखाने में मिले दो शव, गार्ड और उसके दोस्त की दम घुटने से मौत; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 Jan 2024 11:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 15 Jan 2024 11:35 PM IST
सार

दोनों की पहचान कारखाने के गार्ड व चेतना नगर कॉलोनी के रहने वाले प्रेम सिंह (64) और उसके दोस्त सचाऊ पाल (51) के रूप में हुई। मंडुवाडीह थाने की पुलिस का कहना है कि कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के जहरीले धुएं के कारण दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Two dead bodies found in saree factory in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी के चांदपुर औद्योगिक आस्थान स्थित पुष्पांजलि साड़ीज के कारखाने के गार्ड रूम में सोमवार की रात दो लोग मृत पड़े मिले। दोनों की पहचान कारखाने के गार्ड व चेतना नगर कॉलोनी के रहने वाले प्रेम सिंह (64) और उसके दोस्त सचाऊ पाल (51) के रूप में हुई।

विज्ञापन


प्रेम सिंह के बेटे राघवेंद्र ने पिता की हत्या का आरोप लगाया। मंडुवाडीह थाने की पुलिस का कहना है कि कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के जहरीले धुएं के कारण दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हुई है। कारखाने में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर का मूल निवासी प्रेम सिंह चेतना नगर कॉलोनी में लगभग 25 वर्ष से परिवार के साथ किराये पर रहता था। प्रेम पुष्पांजलि साड़ीज (यूनिट-1) के कारखाना में गार्ड की ड्यूटी करता था। उसके बेटे राघवेंद्र ने बताया कि रात आठ बजे के लगभग वह अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन नहीं लगा। वह घर से पिता के कारखाना आया। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खुला। वह मेन गेट फांद कर अंदर घुसा तो गार्ड रूम का दरवाजा बंद था। दरवाजा धकेल कर खोला तो उसके पिता और सचाऊ कमरे में मृत पड़े थे। इस पर उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed