{"_id":"5b115a2f4f1c1bf26e8b5a7a","slug":"two-criminal-arrested-with-arms-in-police-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारसः हत्या करने आए दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः हत्या करने आए दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 01 Jun 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पुलिस तमाम आलोचनाओं के बाद बदमाशों के सफाए के अपने अभियान में जुटी हुई है। बनारस में शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से कई हथियार बरामद हुए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया गया। दोनों बदमाश एक व्यक्ति की हत्या करने आए थे। वहीं मौके से गिरोह के चार बदमाश भाग निकले।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने सूचना के आधार पर बनियापुर क्षेत्र में रिंग रोड के समीप एसआई राकेश सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घेराबंदी की।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच को देख बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन जवाबी कार्रवाई में कल्लू और बीरू दबोचे गए। वहीं मौके से गिरोह का सरगना पक्की बाजार निवासी सादिक, मकबूल आलम रोड निवासी अभिषेक सिंह उर्फ प्रिंस, छत्तातले का इमरान और नईबस्ती हुकुलगंज निवासी जावेद खान भाग निकले।
दोनों बदमाशों के पास से .32 बोर की तीन अवैध पिस्टल, एक रिवाल्वर, तीन तमंचा, आठ कारतूस, तीन मोबाइल, एक बाइक और चार हजार रुपये बरामद हुए। दोनों बदमाशों ने पूछताछ में दोनों ने बताया कि मुंगेर से अवैध असलहे बनारस पहुंचाने के साथ ही दोनों भाड़े पर हत्या करते हैं।
दोनों ने कहा कि उनकी गैंग के सरगना सादिक और प्रिंस हैं। बनियापुर रजनहिया निवासी बस चालक बिहारी यादव उर्फ भोली से प्रिंस का जमीन संबंधी विवाद है। इसी मामले में वे भोली की हत्या करने आए थे लेकिन उससे पहले पकड़ लिए गए।
दोनों ने बताया कि प्रिंस सहित सभी छह लोग 12 मई को भी भोली की हत्या करने को इकट्ठा हुए थे लेकिन वह अपने घर से बाहर ही नहीं निकला था। एसपी सिटी ने बताया कि फरार अन्य चार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई गई है।

लेनदेन के विवाद में हुई थी हत्या
demo pic
मकबूल आलम रोड निवासी अभिषेक सिंह प्रिंस के घर में नौ अगस्त 2017 को बिहार के भभुआ निवासी मोहम्मद आसिफ अंसारी उर्फ पिंकू को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। कल्लू और बीरू से पूछताछ में पिंकू की हत्या का खुलासा हुआ।
बीरू ने बताया कि पिंकू बिहार से असलहे लाकर प्रिंस को बेचने के लिए देता था। असलहों की बिक्री के रुपये के लेनदेन को लेकर पिंकू और प्रिंस के बीच विवाद हो गया था।
बीरू ने कहा कि प्रिंस के कहने पर पिंकू को सबक सिखाने के लिए साजिद, अभिषेक, इमरान, जावेद और उसने गोली मार कर हत्या कर दी। बीरू से मिली सूचना की क्राइम ब्रांच तस्दीक कर रही है।
उधर, कल्लू और बीरू ने बताया कि साजिद और प्रिंस के इशारे पर दोनों मुंगेर के चंदन यादव से 13 हजार रुपये में देशी पिस्टल खरीद कर लाते थे और बनारस लाकर 30 हजार में बेचते थे। एक असलहे पर उन्हें आने-जाने और खाने-पीने के खर्च के अलावा एक हजार रुपया मिलता था।
कल्लू ने कहा कि वे ट्रेन से आराम से यात्रा करते हुए असलहा खोंस कर लाता था। बताया कि बीते छह महीने में उसने बनारस में .32 बोर की 30 अवैध पिस्टल बेची। पुलिस के अनुसार कल्लू और बीरू के खिलाफ लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आरोपों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। इस गैंग को पंजीकृत कर इससे जुड़े बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गिरोह के सदस्यों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी।