फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में दहेज हत्या की आरोपी दादी संग दो मासूम भी गए जेल, लोगों ने कही ये बात

Tue, 27 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
two child  with grand mother went into jail at varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी के सारनाथ स्थित पैंगबरपुर क्षेत्र की दुर्गा नगर कॉलोनी में रहने वाली दहेज हत्या की आरोपी शशि गुप्ता को सोमवार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल ले जाने लगी तो उसके ढाई साल के दो जुड़वा नाती रोने लगे। पुलिस और पड़ोसियों ने लाख कोशिश की कि दोनों मासूम शांत हो जाएं लेकिन वो अपनी दादी को छोड़ कर किसी और के पास जाने को तैयार ही नहीं हो रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 

वाराणसी जिला जेल में बच्चों की संख्या हुई सात

two child  with grand mother went into jail at varanasi
UP Police
सारनाथ थाना अंतर्गत दुर्गा नगर कॉलोनी निवासी शंकर गुप्ता का विवाह 2015 में सिंधोरा की प्रीति के साथ हुआ था। प्रीति के भाई चंदन का आरोप है कि ससुराल में दहेज उत्पीड़न से आजिज आकर उसकी बहन प्रीति ने बीते सात अक्तूबर को आग लगाकर जान दे दी। चंदन की तहरीर पर प्रीति के पति शंकर, ननद नेहा और सास शशि के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
 

 

two child  with grand mother went into jail at varanasi
Jail Love Story
पुलिस शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, सोमवार को जब शशि को पुलिस जेल ले जाने लगी तो उसके दोनों नाती उससे लिपट कर रोने लगे और उन्हें कोई अपने पास रखने वाला भी घर में नहीं था। वहीं, ननद नेहा को अभी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
two child  with grand mother went into jail at varanasi
jail
वाराणसी जिला जेल में शशि के निरुद्ध होने के साथ ही महिला बंदियों की संख्या सोमवार को 101 हो गई। वहीं, अपनी मां के साथ महिला बैरक में रहने वाले बच्चों की संख्या सात हो गई। जिला जेल प्रशासन के अनुसार इन सात बच्चों में से एक बच्ची पढ़ने जाती है जबकि अन्य की उम्र अभी चार वर्ष से कम होने के कारण उनका दाखिला नहीं कराया गया है। 

 

 

विज्ञापन
two child  with grand mother went into jail at varanasi
UP Police
पुलिस ने जब कोई रास्ता नहीं देखा तो शशि गुप्ता के साथ दोनों मासूमों को भी जेल भेज दिया। घटना को लेकर इलाके में खासी चर्चा रही और लोगों का कहना था कि आखिर दोनों मासूमों ने किसका क्या बिगाड़ा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed