फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two cases of enmity in Varanasi man and woman was beaten hockey and sword recovered FIR

दुस्साहस : पीटकर व्यक्ति को किया लहूलुहान, थाने के बाहर फेंक भागे कार सवार, घर में घुस महिला को पीटा, FIR

Mon, 14 Oct 2024 08:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 08:55 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के फूलपर थाना क्षेत्र में रंजिश के दो मामले आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घायल व्यक्ति और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनाओं को लेकर गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
Two cases of enmity in Varanasi man and woman was beaten hockey and sword recovered FIR
पीड़ित व्यक्ति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा में रंजिश को लेकर कार से आए दबंगों ने युवक को मारपीट कर कार से जबरदस्ती उठा ले गए। हॉकी व तलवार से हमला करने का मामला प्रकाश में आते ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस दबंगों की गिरफ्तारी में जुट गई। घटना सोमवार की सुबह 8 बजे की हैं।

विज्ञापन


बताते हैं कि पिंडरा रमईपुर स्थित सब्जी मंडी में कुछ दिन पूर्व कैथौली व मानापुर के आढ़तियों और किसानों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। उसी के क्रम में पीड़ित राजेश पटेल (46) निवासी मानापुर फूलपुर ने बताया कि वह पिंडरा बाजार स्थित मुनीब पटेल के यहां सुबह 8 बजे सरसों के तेल की पेराई के लिए गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पहले से मौजूद अविनाश त्रिपाठी निवासी कैथौली ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कार से आए दबंगों ने पिटाई करने के बाद कार में उसे उठा ले गए। कार में भी बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद बेहोशी की हालत उसे कार सवार फूलपुर थाने लाकर फेंक कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्जनों लोग पहुंचे थाने
सूचना के बाद दर्ज़नों लोग थाने पहुंच गए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उसे पीएचसी पिंडरा भेजा और कार को पिंडरा सब्जी मंडी से बरामद किया। तलाशी के दौरान पुलिस को तलवार और हॉकी भी मिले। वहीं, इलाज के बाद चिकित्सक डॉ. हेमंत सिंह ने घायल राजेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि उसे हॉकी और डंडे से बुरी तरह पीटा गया, जिससे हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 191 (3),127, 115(3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं, घटना को लेकर दोनो गांवों में तनाव दिखा। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शांति है। मुकदमा दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया है।

रंजिश को लेकर महिला की पिटाई
फूलपुर थाना क्षेत्र के ताड़ी बाजार में बीते रविवार को दबंगों ने महिला को सरेराह लात-घुसों से जमकर पिटाई कर दी। ताड़ी निवासी प्रदीप जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 13 अक्टूबर को दिन में लगभग दो बजे मेरी पत्नी पिंकी घर के अंदर साफ-सफाई कर रही थी।

इसी दौरान रंजिश को लेकर घर के अंदर घुसकर दबंगों ने गाली देते हुए पत्नी को लात, घुसे से पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी बेहोश हो गई। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को इकट्ठा देख मारपीट करने वाले भाग गए। प्रदीप की तहरीर पर फूलपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed