{"_id":"6126715d8ebc3e79f63d2697","slug":"two-bhu-students-will-go-to-uk-will-research-in-cambridge-university-and-university-of-edinburgh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू के दो छात्र जाएंगे यूके, छात्र कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और छात्रा यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबरा में करेगी शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बीएचयू के दो छात्र जाएंगे यूके, छात्र कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और छात्रा यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबरा में करेगी शोध
Wed, 25 Aug 2021 10:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:05 PM IST
सार
छात्रा का नाम चारू शर्मा है। चारू यूनिवर्सिटी में एक साल तक एमएससी कोर्स के तहत दुनिया भर में महिलाओं की स्थिति पर शोध करेंगी। वहीं, बीएचयू में बीएससी ऑनर्स के छात्र ऋताव्रत चौधरी का चयन ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवसिर्टी में इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन
छात्र और छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दो छात्र यूके में शोध करेंगे। जिसमें एक छात्र और एक छात्रा शामिल है। जहां छाऊ का चयन ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और छात्रा का स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबरा में शोध के लिए हुआ है। ब्रिटन ने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके लिए छात्रा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
छात्रा का नाम चारू शर्मा है। चारू यूनिवर्सिटी में एक साल तक एमएससी कोर्स के तहत दुनिया भर में महिलाओं की स्थिति पर शोध करेंगी। दुनिया में पहली बार शुरू किए गए इस विशेष कोर्स में बीएचयू की छात्रा का चयन होने पर विज्ञान संस्थान के जंतु विभाग के प्रोफेसरों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
वहीं, बीएचयू में बीएससी ऑनर्स के छात्र ऋताव्रत चौधरी का चयन ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवसिर्टी में इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स के लिए हुआ है। उन्होंने बीएचयू में इंसेक्ट के बायो मैकेनिक्स पर किया था, जो इनके चयन होने का आधान बना। कैंब्रिज के डॉ. वॉल्टर फेडरले और प्रो. क्रिस्टोफर के निर्देशन में बड़ौदा निवासी ऋताव्रत शोध कार्य करेंगे।
विज्ञापन