फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two arrested in bhadohi blast

भदोही विस्फोट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इस जिले से जुड़े हैं धमाके के तार

Wed, 27 Feb 2019 07:44 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 27 Feb 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in bhadohi blast
bhadohi blast - फोटो : amar ujala

यूपी से लेकर बंगाल तक को हिला देने वाले भदोही विस्फोट कांड के तार ऐसी जगह से जुड़ेंगे, पुलिस ने सोचा भी नहीं था। भदोही पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक रसायन बरामद किया है।

विज्ञापन

 
23 फरवरी को भदोही के रोटहां में कालीन कारखाने की आड़ में पटाखा बनाने के दौरान हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत के बाद जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे हैं। इससे पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियों की सक्रियता पर भी सवाल उठ गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में सुल्तानपुर कस्बे से पारसनाथ अग्रहरि नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 90 किलो से अधिक विस्फोटक रसायन भी मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि विस्फोट में मृत इरफान और आबिद के पिता कलियर मंसूरी पारसनाथ अग्रहरि के यहां से विस्फोटक उठाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच एजेंसियों के कान हुए खड़े 

Two arrested in bhadohi blast
पकड़े गए आरोपी - फोटो : amar ujala

गिरफ्तार मुख्य आरोपी कलियर से पुलिस को पारस के बारे में जानकारी मिली थी। खास बात यह है कि सुल्तानपुर में वह बिना लाइसेंस के बड़े पैमाने पर विस्फोटक दूसरे जिले में पटाखे का अवैध कारोबार करने वालों को भी सप्लाई कर रहा था और पुलिस-प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
 

दूसरी ओर पारस की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विस्फोटक के अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है। पुलिस कप्तान राजेश एस ने कहा कि सुल्तानपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बिना लाइसेंस के इतने बड़े पैमाने पर विस्फोटक रखने और पटाखे बनाने के नेटवर्क का खुलासा होने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed