फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two arrested for demanding extortion from businessman as GST officer and don in Varanasi

पकड़े गए शातिर: भतीजे ने दोस्त संग डॉन बनकर व्यापारी से वसूले 30 लाख, रुपयों से खूब की मौज मस्ती, गर्लफ्रेंड..

Tue, 02 Aug 2022 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Aug 2022 09:35 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार, लक्सा निवासी व्यापारी से दोनों आरोपी फिल्मी स्टाइल में रंगदारी मांगा करते थे। पहले जीएसटी अफसर का भय दिखाकर वसूली की और फिर मुंबई का भाई डॉन बनकर और खौफ पैदा कर रंगदारी वसूली। 

विज्ञापन
Two arrested for demanding extortion from businessman as GST officer and don in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कमिश्नरेट की लक्सा पुलिस ने रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नई सड़क के कपड़ा व्यापारी से जीएसटी अफसर और फिर मुंबई के डॉन बनकर 30 लाख रुपये वसूले। दोबारा 25 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी दे रहा था। शातिर दिमाग रंगदारी मांगने वाला व्यापारी का भतीजा और उसका दोस्त निकला।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार, लक्सा निवासी व्यापारी से दोनों फिल्मी स्टाइल में रंगदारी मांगा करते थे। पहले जीएसटी अफसर का भय दिखाकर वसूली की और फिर मुंबई का भाई डॉन बनकर और खौफ पैदा कर रंगदारी वसूली। 
विज्ञापन


लक्सा के कपड़ा व्यापारी से कुल 30 लाख रुपये अलग-अलग तारीखों पर दोनों ने वसूले। बाकायदा व्यापारी को फोन पर बच्चे को शार्प शूटर से मरवा डालने की धमकी देकर वसूली करते रहे। भय से व्यापारी मोटी रकम देता रहा। अंत में परेशान और खौफजदा व्यापारी ने पुलिस से संपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ल फ्रेंड पर उड़ाए लाखों रुपये
पुलिस आयुक्त के अनुसार, धमकी भरे मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखते हुए जांच की गई तो मामला खुलता गया। वाराणसी पुलिस के बिछाए जाल में दोनों आरोपी फंस गए। एक बदमाश व्यापारी के चचेरे भाई का बेटा है और दूसरा उसका दोस्त है। रंगदारी की रकम से दोनों ने खूब मौज मस्ती की और गर्लफ्रेंड पर लाखों रुपये उड़ाए। दोनों आरोपियों को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed