{"_id":"68e39c62b31a4a287d055b94","slug":"two-accused-arrested-for-duping-over-rs-88-lakh-by-pawning-fake-gold-in-varanasi-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: नकली सोना गिरवी रखकर 88 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपियों को घर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: नकली सोना गिरवी रखकर 88 लाख से ज्यादा की ठगी, दो आरोपियों को घर से किया गिरफ्तार
Mon, 06 Oct 2025 04:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 06 Oct 2025 04:09 PM IST
सार
Varanasi News: ईओडब्ल्यू लखनऊ व सेक्टर वाराणसी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपराधियों द्वारा 88.32 लाख की धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
एक दशक पहले भदोही के भारतीय स्टेट बैंक शाखा में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर 88.32 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपियों को ईओडब्ल्यू लखनऊ व सेक्टर वाराणसी की संयुक्त टीम ने रविवार को उनके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में लक्सा थाना क्षेत्र के जद्दूमंडी निवासी रविशंकर वर्मा और चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर रतनपुर का निवासी संतोष सेठ है। ईओडब्ल्यू के निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि भदोही में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित एग्री गोल्ड लोन स्कीम के तहत किसानों को उनके कृषि से संबंधित क्रेडिट और अन्य कार्यों के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Diwali 2025: हवाई यात्रा हुई महंगी, दिवाली पर मुंबई से वाराणसी का 4500 रुपये का टिकट 29,600 में
विज्ञापन
आरोपियों ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर नकली सोने के आभूषणों का फर्जी टेस्टिंग प्रमाण पत्र मेसर्स श्री कृष्णा गोल्डवार टेस्ट लैब वाराणसी के नाम से तैयार करवाया। साथ ही जमीन की फर्जी खतौनी तैयार करवाई। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक शाखा भदोही में नकली सोना गिरवी रखकर अलग-अलग तिथियों में 88.32 लाख रुपये का लोन प्राप्त किया।