{"_id":"570574a94f1c1b0270c81395","slug":"twenty-million-income-grew-to-kashi-vishwanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर की पौने तीन करोड़ आय बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर की पौने तीन करोड़ आय बढ़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Thu, 07 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 2.72 करोड़ रुपये की अधिक आय हुई है। बढ़ी हुई आय के पीछे मंदिर में व्याप्त अनियमितताओं पर लगे अंकुश का परिणाम बताया जा रहा है। बुधवार को कमिश्नरी में हुई मंदिर न्याय परिषद की बैठक में मंदिर के आय व्यय का बजट पारित हुआ। परिषद के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
बैठक के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी/ वीडीए सचिव एमपी सिंह ने बताया कि एक करोड़ रुपये केवल दान पेटिकाओं से आया है। इस बार कुल 1503.86 लाख रुपये की आय हुई है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट पास किया गया। इस वर्ष के लिए प्रस्तावित आय का लक्ष्य 1707.50 लाख रुपये रखा गया है। व्यय के लिए 6202.80 लाख रुपये रखा गया है। इनमें 6000 लाख रुपये केवल संपत्तियों की खरीद के लिए रखा गया है।
इसके अलावा बैठक में न्यासियों ने मंदिर में बिजली के भूमिगत तार डालने के कार्य, गणेश गुप्ता के दान में लिए भवन को गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने, मंदिर के शिखरों को स्वर्ण मंडित करने, सीसीटीवी पर ऑपरेटर नियुक्त करने की सहमति दी। बैठक में कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, एडीएम प्रोटोकाल ओमप्रकाश चौबे, चंद्रमौलि उपाध्याय, प्रदीप बजाज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।