फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Twelth class student suicide in varanasi

दोस्त कमरे से बाहर गया, 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 13 Jun 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 13 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Twelth class student suicide in varanasi
demo pic
बनारस के सिगरा थाना अंतर्गत माधोपुर शिवपुरवा में किराये के मकान में रहने वाले छात्र सुधांशु यादव (18) का शव मंगलवार को चादर के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन


मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत उतराव गांव निवासी विनय यादव का बेटा सुधांशु 12वीं का छात्र था। दो माह पहले बनारस आया सुधांशु अपने चचेरे भाई अमित और दोस्त हिमांशु श्रीवास्तव के साथ किराये पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुधांशु यहां सिगरा स्थित एक कोचिंग में तैयारी करता था। अमित इन दिनों गांव गया हुआ है जबकि हिमांशु कहीं बाहर गया था। मंगलवार की दोपहर पड़ोसियों ने खिड़की से देखा कि सुधांशु फंदे से लटका हुआ है तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि बलिया में बीएसए ऑफिस में तैनात सुधांशु के पिता विनय यादव को सूचना दे दी गई है और वो बनारस के लिए रवाना हो गए थे। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed