फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tulsi marriage will happen at home on Devotthan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी पर घर में होगा तुलसी विवाह

Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tulsi marriage will happen at home on Devotthan Ekadashi
कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी देवोत्थान एकादशी सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन लोग दिन भर व्रत रहेंगे और मंगलवार को सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करेंगे। दवोत्थान एकादशी पर घरों में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी लोगों ने शुुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

महिलाएं तुलसी विवाह के लिए जरूरी सामान जुटा रहीं हैं। बाजारों में भी केले के पत्ते व गन्ने की खरीदारी जोर शोर से हो रही है। रविवार को बाजारों में कई महिलाएं तुलसी विवाह के लिए साज शृंगार के सामानों की पोटली खरीदने के साथ दान के लिए साड़ी व शृंगार के सामान खरीदने में जुटी रहीं। लंका, सुंदरपुर सहित अर्दली बाजार क्षेत्र में खूब रौनक रही।
विज्ञापन

पंडित दीपक मालवीय के अनुसार चतुर्मास की आखिरी एकादशी को दवोत्थान या देवउठनी एकादशी कहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चार माह की निद्रा के बाद श्री हरि विष्णु उठते हैं। इस दिन से शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवती तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकादशी पर तुलसी विवाह के लिए गन्ने से मंडप तैयार करेंगे, जिसमें विधि विधान से तुलसी व शालिग्राम भगवान के विवाह के सभी मांगलिक रीति रिवाज निभाएंगे। उसके बाद शाम को विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। आंगन और घर को रंगोली व दीपों से सजाया जाएगा।

- प्रिया मिश्रा, महमूरगंज
दवोत्थान एकादशी के दिन व्रत रखकर सुबह तुलसी की पूजा करेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर तुलसी व शालिग्राम के शादी के वैवाहिक आयोजन की परंपरा पूरे रीति रिवाज से करने के बाद भजन कीर्तन करेंगे। पूजन के बाद घर को दीपों से सजाया जाएगा।
- डॉ. स्वाति मिश्रा, खोजवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed