टीटीई ने पहचान पत्र दिखाने को कहा, सेना के जवान ने मार दिया चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक जवान द्वारा टीटीई को चाकू मारने का मामला सामने आया है। टीटीई की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने जवान को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई।
राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में डुमराव से एक सेना का जवान कोच संख्या एस-5 के 41 सीट नंबर पर सवार हुआ। इस बीच टीटीई टिकट चेक करते हुए कोच में पहुंचा। वहां सेना के जवान के बगल में एक बिहार पुलिस का सिपाही भी बैठा हुआ था।
टीटीई ने उससे आईडी दिखाने को कहा। आईडी दिखाने में देरी होने पर टीटीई ने कहा कि जल्दी आईडी दिखाओ। इस पर सेना के जवान ने कहा कि आईडी दिखाना जरूरी है। इसी बात पर विवाद हो गया। टीटीई ने घटना की जानकारी कंट्रोल को दे दी। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचते ही जीआरपी ने सेना के जवान को हिरासत में ले लिया।
टीटीई एससी कुशवाहा का कहना है कि जवान ने बैग से चाकू निकालकर उसके हाथ पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया। जबकि सेना के जवान रंजीत का कहना है कि हाथपाई में उन्हें चोट लगी वहीं घायल रेलकर्मी को रेलवे के मंडलीय लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि दोनों का बयान लिया गया है। घटना डुमराव और बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच हुई। टीटीई के तहरीर के आधार पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।