फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trying to burnt farmer alive by sprinkling petrol while sleeping sleeping in Pahi varanasi

वाराणसी: पाही में सो रहे किसान पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास

Wed, 14 Oct 2020 08:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Oct 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Trying to burnt farmer alive by sprinkling petrol while sleeping sleeping in Pahi varanasi
demo

वाराणसी के चिरईगांव क्षेत्र के छितौना गांव में मंगलवार रात अपनी पाही में चारपाई पर सोये किसान राजेंद्र यादव (62) पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को महमूरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। वारदात की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। बुजुर्ग के बयान और दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने छितैना गांव के ही मनीष यादव को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत छितौना निवासी राजेंद्र यादव मंगलवार रात गांव से कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर के पास सीवान में अपनी पाही में चारपाई पर सोये हुए थे। समीप ही मड़हे में उनकी पत्नी शांति देवी सो रही थीं। रात करीब दो बजे राजेंद्र की चीख-पुकार सुनकर शांति देवी की नींद खुली। वह बाहर आईं तो उन्हें चारपाई जलते हुए दिखी। चारपाई से कुछ दूरी पर राजेंद्र जमीन पर झुलसे हुए कराहते मिले।
विज्ञापन


शांति देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण आए और उन्हें सारनाथ स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें महमूरगंज क्षेत्र के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह के अनुसार, बुजुर्ग ने बयान दिया है कि मनीष व उसके साथियों ने उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई और फिर भाग निकले। बुजुर्ग के शरीर का 70 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा जल गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

गन्ने पर साड़ी का टुकड़ा लपेट कर लगाई आग

राजेंद्र को जिंदा जलाने का प्रयास शातिर तरीके से किया गया। पहले उन पर पेट्रोल छिड़का और फिर गन्ने के एक सिरे पर साड़ी का टुकड़ा लपेटा और उस पर भी पेट्रोल उड़ेला। इसी के जरिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से माचिस और लाल रंग की उस साड़ी को कब्जे में लिया है, जिसे फाड़कर आग लगाई गई थी। आग लगाकर भाग रहे मनीष यादव को देखने की बात राजेंद्र ने ही पुलिस को बताई।

जमीन विवाद हल होने के बाद भी क्यों किया ऐसा...?

छितौना और आसपास के गांवों में बुधवार को किसान को जिंदा जलाने के प्रयास की घटना सुर्खियों में रही। ग्रामीणोें का सवाल था कि जमीन विवाद हल हो जाने के बाद मनीष ने आखिर ऐसा क्यों किया...? वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना था कि मनीष ने पहले भी राजेंद्र को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। ग्रामीणों के अनुसार, हाल के वर्षों में उन्होंने ऐसी घटना नहीं देखी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed