फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck hit tractor driver crushed to death in varanasi

Varanasi : हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दबकर चालक की मौत; क्रेन से निकाला गया शव

Wed, 10 Apr 2024 06:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Apr 2024 06:57 PM IST
सार

वाराणसी में सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई। बालू लदी ट्रैक्टर- ट्राली में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Truck hit tractor driver crushed to death in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

डाफी टोल प्लाजा के बालू मंडी के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे चालक को पुलिस ने क्रेन से बाहर निकलवाया। ट्रक में कोयला भरा हुआ था। लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर लंका थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी टीपू अहमद (30) बालू मंडी से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बालू लेकर शहर की ओर निकला। हाईवे पर पीछे से आए कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालू समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और टीपू ट्रॉली के नीचे दब गया। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। लंका पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईद से पहले बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता रईस अहमद सदमे में चले गए। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालू लदा ट्रेलर पुलिया से नीचे गिरा, चालक समेत दो घायल
चौबेपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर शाहपुर पुलिया से टकराते हुए नीचे पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाराणसी-गाजीपुर हाइवे के एक लेन पर यातायात बाधित हो गया। किसी तरह पुलिस ने जाम छुड़ाया। प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed