{"_id":"5a69a7a04f1c1b8f268b6470","slug":"truck-hit-phantom-squad-constable-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से फैंटम दस्ते के सिपाही की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से फैंटम दस्ते के सिपाही की मौत, एक घायल
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 25 Jan 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिपाही को श्रद्धांजलि दी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लंका थाना अंतर्गत सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर के पास बुधवार की रात बाद गश्त कर रहे फैंटम दस्ते के दो सिपाहियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही उदय सिंह यादव (27) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप कुमार (28) को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उदय सिंह यादव को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ आनर देकर शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इलाहाबाद के धूमनगंज थाना के गयासुद्दीनपुर गांव में सिपाही उदय सिंह यादव का परिवार रहता है। उदय पुलिस में वर्ष 2011 में भर्ती हुए थे और बीते चार महीने से लंका थाने पर तैनात थे। वहीं, आजमगढ़ के दीदारगंज थाना के हड़वा पल्थी गांव निवासी संदीप वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुए हैं।
लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि फैंटम दस्ते में तैनात उदय और संदीप बाइक से सीरगोवर्धनपुर-लौटूबीर मार्ग से गश्त करते हुए डाफी की तरफ जा रहे थे। रविदास मंदिर के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक के बगल में चल रहे ट्रक के सामने अचानक ट्रक आ गया।
विज्ञापन
इस पर बचने के लिए चालक ने ट्रक को बाएं किया तो उदय की बाइक में जोरदार टक्कर लगी। हादसे में उदय की मौके पर ही मौत हो गई और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप का उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हो रहा है।

छह माह पहले हुई थी शादी, घर के खर्च का था जिम्मा
varanasi
- फोटो : twitter
के पर खड़े मिले ट्रक को कब्जे में लेकर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद उदय का शव पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां गार्ड आफ आनर के बाद आईजी रेंज दीपक रतन, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक टीपी द्विवेदी सहित महकमे के अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
लंका पुलिस की सूचना पर सिपाही उदय के पिता शिवजन्म सिंह यादव बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे का शव देख वो धाड़े मारकर रोने लगे। परिवारीजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे बड़े उदय का विवाह छह महीने पहले हुआ था। उदय की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी आरती अचेत हो गई। उदय के सहारे ही घर का खर्च चलता था। एसएसपी ने कहा कि उदय की पत्नी और मां-बाप के लिए महकमे की ओर से नियमानुसार हरसंभव मदद की जाएगी।