फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   truck hit phantom squad constable in varanasi

ट्रक की टक्कर से फैंटम दस्ते के सिपाही की मौत, एक घायल

Thu, 25 Jan 2018 07:15 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 25 Jan 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
truck hit phantom squad constable in varanasi
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सिपाही को श्रद्धांजलि दी - फोटो : twitter
वाराणसी के  लंका थाना अंतर्गत सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर के पास बुधवार की रात बाद गश्त कर रहे फैंटम दस्ते के दो सिपाहियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही उदय सिंह यादव (27) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप कुमार (28) को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उदय सिंह यादव को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ आनर देकर शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


इलाहाबाद के धूमनगंज थाना के गयासुद्दीनपुर गांव में सिपाही उदय सिंह यादव का परिवार रहता है। उदय पुलिस में वर्ष 2011 में भर्ती हुए थे और बीते चार महीने से लंका थाने पर तैनात थे। वहीं, आजमगढ़ के दीदारगंज थाना के हड़वा पल्थी गांव निवासी संदीप वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि फैंटम दस्ते में तैनात उदय और संदीप बाइक से सीरगोवर्धनपुर-लौटूबीर मार्ग से गश्त करते हुए डाफी की तरफ जा रहे थे। रविदास मंदिर के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक के बगल में चल रहे ट्रक के सामने अचानक ट्रक आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बचने के लिए चालक ने ट्रक को बाएं किया तो उदय की बाइक में जोरदार टक्कर लगी। हादसे में उदय की मौके पर ही मौत हो गई और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप का उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हो रहा है।

छह माह पहले हुई थी शादी, घर के खर्च का था जिम्मा

truck hit phantom squad constable in varanasi
varanasi - फोटो : twitter
के पर खड़े मिले ट्रक को कब्जे में लेकर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद उदय का शव पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां गार्ड आफ आनर के बाद आईजी रेंज दीपक रतन, एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक टीपी द्विवेदी सहित महकमे के अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

लंका पुलिस की सूचना पर सिपाही उदय के पिता शिवजन्म सिंह यादव बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे का शव देख वो धाड़े मारकर रोने लगे। परिवारीजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे बड़े उदय का विवाह छह महीने पहले हुआ था। उदय की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी आरती अचेत हो गई। उदय के सहारे ही घर का खर्च चलता था। एसएसपी ने कहा कि उदय की पत्नी और मां-बाप के लिए महकमे की ओर से नियमानुसार हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed