फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Truck driver recovered fare two hundred to people from Mumbai for Mau driver ran away on way

मुंबई से मऊ के लिए 80 लोगों से वसूले दो लाख चालीस हजार, बीच रास्ते में छोड़ कर भागा ट्रक चालक

Sun, 17 May 2020 10:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 17 May 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Truck driver recovered fare two hundred to people from Mumbai for Mau driver ran away on way
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से डर कर अपने गांव लौटने वालों से पैसे वसूलने का जरिया कुछ ट्रक मालिकों ने बना लिया है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में रहकर कपड़े धोने वाले मऊ जिले के दोहरीघाट ब्लॉक के सियरही बरजला गावं के कुछ युवकों का रोजगार जब बंद हो गया। तो उन लोगों ने एक ट्रक चालक से संपर्क किया। ट्रक चालक ने प्रत्येक व्यक्ति से तीन तीन हजार रुपये की दर से दो लाख 40 हजार रुपये किराया वसूला और उन्हें जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर में उतार दिया।

विज्ञापन

वहां कई घंटे इंतजार के बाद गिट्टी लादकर आ रहे एक अन्य ट्रक चालक को इन श्रमिकों पर दया आ गई। उसने इन्हें घर के पास घोसी तक पहुंचा दिया। इन श्रमिकों ने बताया कि इस कोरोना संकट में कुछ बुरे लोग मिल रहे हैं तो कुछ अच्छे लोग भी हैं जो मददगार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन



सियरही गांव का निवासी राजू 20 मार्च को मुंबई पहुंचा। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद लॉकडाउन हो गया। एक दिन भी कमाने का मौका नहीं मिला। गांव के कुछ युवकों के पास उसका खाना पीना कुछ दिन तक होता रहा। जब गांव के लोगों की भी कमाई बंद हो गई तो घर भाग आने में ही भलाई समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के कई जिलों के रहने वाले आसपास के काफी लोग घरों को लौट रहे थे, राजू भी गांव वालों के साथ ट्रक से आने की सोची। ट्रक चालक से बात की तो उसने तीन हजार रुपये किराया सुनाया। यूपी के ही कई जिलों के 80 लोगों से ट्रक चालक ने तीन तीन हजार रुपये वसूल किए । आठ मई को बिना तिरपाल के ही खुले ट्रक में पीछे से पटरा लगाकर 80 लोगों को ठूंस लिया। राजू ने बताया कि चालक ने कह रखा था कि थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहो, जिससे रास्ते में पेशाब न लगे।

इस तरह ट्रक चालक ने सियरही के छह लोगों को जौनुपर के गौराबादशाहपुर बाजार में उतार दिया। वहां से एक गिट्टी लदा ट्रक आया। राजू और उसके साथियों ने ट्रक चालक से अनुरोध किया। उसने इन्हें बिठा लिया और 10 मई को घोसी पहुंचा दिया।

ट्रक से उतरने के बाद इन मजदूरों ने उससे किराया पूछा तो उसने इंकार करते हुए कहा कि इतनी सी मदद हमें भी करने दो। घोसी में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इन्हें गांव के ही मातादीन यादव ने गांव के बाहर बने अपने मकान में शरण दी। पांच दिन रहने के बाद ग्राम प्रधान ने उनसे कहा कि अब कोई बात नहीं, अपने घर चले जाओ। ग्राम प्रधान की बात मानकर 15 मई को ये लोग अपने घर चले गए और अब परिवार के साथ ही रह रहे हैं।

मुंबई के धारावी से अमिला आए दो युवक
अमिला नगर पंचायत के बीच एक मोहल्ले के दो युवक मुंबई के धारावी में रहकर कपड़े धोने का काम करते थे। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने पर कई खंडों में ट्रकों से दोनों युवक 14 मई को अपने कसबे पहुंचे। जांच कराने के बाद कस्बे के बाहर चौहानपुरा के पास बने अपने मकान में क्वारंटीन हैं लेकिन इनका खाना घर से बनकर जा रहा है। घर के लोगों का आना-जाना लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed