ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा: मां की गाली देने से नाराज खलासी ने चाकू से रेता था गला, शनिवार शाम हुआ था विवाद
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दानगंज क्षेत्र में कपिसा मोड़ पर खड़े एक ट्रक से रविवार सुबह चालक का रक्तरंजित शव मिला था। पुलिस ने इस हत्यकांड का खुलासा 24 घंटे के अंदर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दानगंज क्षेत्र के कपिसा मोड़ पर हुए ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा वाराणसी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया। मां की गाली देने से नाराज खलासी ने ही चंदौली के चैनपुरवा निवासी चालक सेवालाल यादव (50) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और मोबाइल-पैसा लेकर फरार हो गया था।
सोमवार को नवागत ग्रामीण एसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी खलासी राजकमल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ककनेशा का रहने वाला है। कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, व्हील पाना रिंच, लूटा हुआ एक एंड्रायड मोबाइल और 43 हजार 200 रुपए बरामद किए गए।
राजकमल ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूला है। बताया कि मां को गाली देने और रुपये लूटने की मंशा से उसने हत्या की। पुलिस के मुताबिक आरोपी खलासी ने बताया कि ट्रक चालक सेवालाल मुझे गाड़ी का रस्सा बांधने के लिए अक्सर मां की गाली दिया करता था। घटना से एक दिन पहले भी ट्रक में रस्सी बांधने को लेकर चालक ने खलासी को गाली दी थी।
इसी बात से नाराज खलासी ने शनिवार रात वारदात को अंजाम दिया था। रविवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से शव को कब्जे में लिया था। ट्रक के मालिक वाराणसी के बड़ी पियरी निवासी मनोज यादव की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी खलासी को रविवार को ही हिरासत में ले लिया गया था। वारदात के बाद वह चालक का मोबाइल लेकर फरार था। सर्विलांस के जरिए उसे पकड़ा गया। अब उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक चंद्रदीप सिंह, कांस्टेबल शिव शंकर सिंह, रामजी यादव, सत्यप्रकाश, अविनाश कुमार और आशुतोष सिंह समेम वाराणसी की सर्विलांस टीम शामिल रही।