{"_id":"5d1ef5628ebc3e3ccf3e07a9","slug":"truck-accident-two-brothers-and-his-friend-injured-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : ट्रक के धक्के से सगे भाई समेत तीन घायल, बाइक के साथ ट्रक बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : ट्रक के धक्के से सगे भाई समेत तीन घायल, बाइक के साथ ट्रक बनी आग का गोला
Fri, 05 Jul 2019 12:59 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को धक्का मार दिया। इस हादसे में तीनों युवक दूर जा गिरे, लेकिन उनकी बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और आग लग गई।
विज्ञापन
गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रेवतीपुर गांव निवासी दिनेश राय (30) छोटे भाई संजीव राय (28) और दोस्त शमसुद्दीन (22) के साथ एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तीनों रकसहा दिलदारनगर बाईपास मार्ग के बड़ी नहर पुलिया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि तभी गोरखपुर से चारा लेकर आ रही ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों युवक धक्का लगने से सड़क के किनारे जा गिरे, लेकिन ट्रक के अगले पहिए में बाइक फंस कर दब गई। ट्रक बाइक को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। जिसके घर्षण से निकली चिंगारी से ट्रक और बाइक में आग लग गई। वहीं, मौके से ट्रक चालक जलती ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ग्रामीण खुद ही पानी से आग को काबू करने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाया।