फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trouble in running the industry due to strict rules and labor shortage in varanasi

वाराणसीः कड़े नियमों और मजदूरों की कमी से उद्योग चलाने में आ रही परेशानी, जिले के 80 से अधिक इकाइयों में शुरू हुआ काम 

Fri, 08 May 2020 11:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 08 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Trouble in running the industry due to strict rules and labor shortage in varanasi
Industry - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शहर व ग्रामीण इलाकों की 197 औद्योगिक इकाइयों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कामकाज शुरू कराने की जिला प्रशासन ने अनुमति दी है। शुक्रवार को 50 और इकाइयों ने फैक्ट्री खोलने के लिए जिला उद्योग केंद्र में आवेदन किया है। आवश्यक वस्तुओं से जुड़े 80 से अधिक कल कारखानों में कार्य शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि कड़े नियमों और मजदूरों की संख्या कम होने और पूंजी की कमी से कारखाना चलाने में उद्यमियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिन कारखानों में 100 श्रमिकों से काम लिया जाता था, इस समय 35 से 45 श्रमिक ही काम कर रहे हैं। लिहाजा, कार्य में तेजी नहीं आ रही है।
विज्ञापन


वहीं जिला उद्योग केंद्र की एक टीम बराबर चांदपुर, करखियांव स्थित औद्योगिक इकाइयों की निगरानी भी कर रही है। उद्यमियों के अनुसार इकाइयों को शुरू करने के दौरान बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खास करके ट्रांसपोर्ट सेवा पूरी तरह से शुरू नहीं होने के कारण बाहर से कच्चा माल नहीं आ पा रहा तो वहीं इधर से पक्का माल भी जल्दी नहीं जा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी चुनौती 70 प्रतिशत गैर जनपदों और गैर राज्यों के मजदूरों को वापस लाने की है। एक सबसे बड़ी परेशानी  उद्यमियों के सामने पूंजी की है। डेढ़ से दो माह तक इकाइयां बंद रहीं, बिजली बिल, कामगारों को सवेतन दिया। घर के खर्चों में पैसा सब खत्म हो गया। उद्यमियों के अनुसार बहुत मेहनत और आर्थिक पैकेज के बूते ही कारखाने रफ्तार पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed