{"_id":"417beadf5d00073d913abdc697799f05","slug":"trouble-between-the-city-remained-sumo-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच शहर आफत बनी सूमो, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच शहर आफत बनी सूमो, 12 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Mon, 27 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक की शराब लत के चलते रविवार को सैकड़ों लोगों की जान पर बन आई। उसने शाम को सिगरा से इंग्लिशियालाइन के बीच हवा से बातें करते हुए इस तरह टाटा सूमो चलाई कि रास्ते में जो आया उसे रौंदता चला गया। घटना में 12 से ज्यादा राहगीर जख्मी हुए हैं। नौ घायलों को मंडलीय अस्पताल, लक्ष्मी मेडिकल और बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह इंग्लिशियालाइन तिराहे के पास डिवाइडर से उड़ता हुआ चला गया और दूसरी पटरी पर गैंगवे को तोड़ते हुए दूकान में घुस गया। इस घटना से चौराहे पर दहशत फैल गई। व्यापारियों ने धड़ाधड़ अपने प्रतिष्ठान बंद कर चक्काजाम कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात में यातायात नियंत्रण पर ही चर्चा कर रहे थे। टैक्सी चालक सैयदराजा निवासी काशीनाथ केशरी दिन में आंध्र प्रदेश के दो महिला और तीन पुरुष तीर्थ यात्रियों को काशी भ्रमण कराने निकला था। दोपहर में ही उसने कहीं छककर शराब पी ली। शाम करीब चार बजे तीर्थ यात्रियों को कैंट रेलवे स्टेशन ले जाते समय सिगरा पर खाली सड़क देख उसने वाहन की रफ्तार बढ़ानी शुरू की। पहले भारत माता मंदिर के सामने उसने बाइक सवार प्रवेश जायसवाल (24) और सीर गोवर्धन निवासी मदन यादव (50) को टक्कर मार दी और बचने के चक्कर में बेकाबू रफ्तार से भागने लगा।
काशी विद्यापीठ के पास रिक्शा चालक बड़ी बाजार निवासी मुमताज (50) को टक्कर मार दी। मुमताज हवा में करीब दस फीट ऊपर जाने के बाद जमीन पर गिरा। कुछ दूर आगे उसने सड़क किनारे खड़े शमशुदजमा (72) और उनके बेटे तमरूजमल (25), फूलपुर निवासी जगन्नाथ सिंह (42), सोनिया निवासी रिक्शा चालक रघुवंशी, इंग्लिशियालाइन निवासी दूकानदार राजू और लंका निवासी महेश को टक्कर मार दी। इंग्लिशियालाइन तिराहे के चंद कदम पहले वाहन मोड़ने के चक्कर में सूमो को उड़ाते हुए डिवाइडर पार कर गया और यू टर्न लेने के फेर में गैंगवे तोड़ते हुए दूकान में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे से वक्त वाहन की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रतिघंटा से भी ज्यादा थी।
विज्ञापन
दूकान से सूमो टकराने के बाद लोगों ने चालक को उतारने का प्रयास किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूमो में बैठे लोगों को उतारकर दूसरे साधनों से गंतव्य तक पहुंचाया गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शमशुदजमा, तमरूजमल और जगन्नाथ को रोडवेज स्थित निजी अस्पताल और मदन, मुमताज और प्रवेश को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। रघुवंशी और मनमोहन को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। इन दोनों के अलावा शमशुदजमा और मुमताज की हालत नाजुक बनी हुई है। जिस वाहन से हादसा हुआ वह हरिश्चंद्र घाट निवासी सोनू जायसवाल का है, जिसे केशरीनाथ ही चलाता था। इस बारे में एसओ सिगरा राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह शराब के नशे में था।