{"_id":"5e0f37158ebc3e880072a2ae","slug":"triveni-express-derails-no-casualties-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में त्रिवेणी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में त्रिवेणी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, मौके पर पहुंचे रेल अधिकारी
Fri, 03 Jan 2020 06:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 03 Jan 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
पटरी से उतरी त्रिवेणी एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रेल विभाग में उस समय हड़कंप मच गया और जब त्रिवेणी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ है, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जिले के शक्तिनगर से चोपन होते हुए कनकपुर के लिए चली त्रिवेणी एक्सप्रेस करेला रोड और मिर्चाधुरी के बीच आउटर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के इंजन के आगे के दो पहिए पटरी से उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेन के इंजन की पटरी से उतरने की जानकारी मिलने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उधर हादसे की जानकारी होने पर उच्चाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।