{"_id":"5d794fce8ebc3e93a76fe57b","slug":"tripple-talaq-after-25-years-of-marriage-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, दूसरी शादी का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 साल बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, दूसरी शादी का चक्कर
Thu, 12 Sep 2019 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, सगड़ी (आजमगढ़)
अमर उजाला ब्यूरो, सगड़ी (आजमगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा निवासी मुन्नी बानो ने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उसने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुन्नी बानो के अनुसार उसकी शादी को 25 साल हो चुके हैं। उसकी सात संतानों में पांच लड़के और दो लड़कियां हैं। शराब के नशे में पति आए दिन उसे मारता-पीटता है।
विज्ञापन
बुधवार शाम वह शराब पीकर घर पर आया और मारपीट कर तीन तलाक दे कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी का आरोप है कि वह दूसरी शादी के चक्कर में उससे मारपीट करता है। देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन