{"_id":"60dd8e1e8ebc3edbd17552af","slug":"tree-branch-fell-on-class-five-girl-student-while-she-going-to-school-in-varanasi-died-on-way-to-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः स्कूल जा रही कक्षा पांच की छात्रा के ऊपर गिरी पेड़ की डाल, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः स्कूल जा रही कक्षा पांच की छात्रा के ऊपर गिरी पेड़ की डाल, अस्पताल ले जाते समय मौत
Thu, 01 Jul 2021 03:12 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 01 Jul 2021 03:12 PM IST
सार
वाराणसी ठटरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप कक्षा पांच की छात्रा के ऊपर सूखे पेड़ की डाल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा प्राथमिक विद्यालय के समीप सूखे पेड़ की डाल गिरने से कक्षा पांच की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठटरा गांव के सरोज बस्ती निवासी रमेश चंद्र सरोज की पुत्री खुशी अपनी मां सुनीता के साथ आधार कार्ड और पासबुक संबंधित किसी काम को लेकर विद्यालय जा रही थी। विद्यालय के गेट के समीप पहुंचते ही एक सूखे पेड़ का डाल छात्रा के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मां सुनीता देवी घायल बेटी को लेकर चित्कार करने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद एवं प्रधानाध्यापिका रेनू गुप्ता ने आनन-फानन घायल छात्रा को निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने छात्रा को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय खुलने के पहले दिन ही गांव के ठेला-पटरी व्यवसायी रमेश चंद सरोज की की पुत्री की मौत हो गई। शिक्षा विभाग के सिस्टम से ग्रामीण परेशान हैं। उनका मानना है कि व्यवस्था परिवर्तन को लेकर बार-बार परिजनों एवं छात्राओं को विद्यालय में पढ़ाई को लेकर परेशानी झेलनी पड़ती है। कभी मिड डे मील का राशन लेने के लिए विद्यालय में बच्चों को लाइन लगाना पड़ता है तो कभी डेटा फीडिंग कराने के लिए कोरोना काल में बच्चों को विद्यालय बुलाया जाता है।
मासूम बेटी की मौत के बाद व्यवसायी रमेश चंद सरोज और उनकी पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो भाई और एक बहन में सबसे छोटी थी। ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद ने छात्रा के परिजन को आर्थिक सहायता और अन्य योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही।