फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   transportation closed between manduadih crossing to tailway crossing

ध्यान दें, मंडुवाडीह चौराहा से रेलवे क्रासिंग तक वाहनों की आवाजाही बंद

Thu, 01 Jun 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 01 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
transportation closed between manduadih crossing to tailway crossing
आवागमन से काम बाधित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह स्टेशन यार्ड में समपार संख्या 3A पर आरओबी के निर्माण कार्य के मद्देनजर इन दिनों स्टील गर्डर लगाने का काम क्रेनों की मदद से कराया जा रहा है। इस दौरान मंडुवाडीह बाजार में सड़क के किनारे कार्य स्थल के अलग-बगल से आमजन के आवागमन से काम बाधित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्य स्थल के अगल-बगल से होकर जाने वाले वाहनों पर गुरुवार यानी एक जून से आगामी सात जून तक प्रतिबंध लगाया गया है। सात जून को समीक्षा कर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने या समाप्त करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी (ट्रैफिक) सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार को बताया कि रूट डायवर्जन के अनुसार अब रथयात्रा से महमूरगंज होते हुए मंडुवाडीह रेलवे क्रासिंग से मंडुवाडीह चौराहे की तरफ  जाने वाले वाहनों को पुलिस चौकी महमूरगंज से रेलवे स्टेशन मंडुवाडीह की तरफ  मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडुवाडीह चौराहे की तरफ  से महमूरगंज रेलवे क्रासिंग मार्ग पर आने वाले वाहनों को मंडुवाडीह चौराहे से ही डीएलडब्ल्यू अथवा लहरतारा की तरफ  मोड़ दिया जाएगा।


मंडुवाडीह चौराहा और मंडुवाडीह रेलवे क्रासिंग के बीच जो वाहन किसी गली आदि रास्ते से आ जाते है उन्हें ओवरब्रिज के दाहिने तरफ  से डीएलडब्ल्यू की तरफ  निकाला जाएगा। एसपी (ट्रैफिक) ने कहा कि मंडुवाडीह थानाध्यक्ष रूट डायवर्जन की इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed