फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   transport service will be start soon in ganga

काशी से गंगा में जल्द शुरू होगी फेरी सर्विस, बनाए जाएंगे 18 यात्री टर्मिनल

Thu, 23 Feb 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Feb 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
transport service will be start  soon in ganga
ज्वाइंट वेंचर ने शुरू किया सर्वे, आज वाराणसी आएंगे प्रोजेक्ट हेड - फोटो : अमर उजाला
सड़क और रेल परिवहन पर दबाव कम करने के साथ ही यात्रियों को किफायती दरों पर यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए गंगा में जल्द ही फेरी सर्विस शुरू होगी। आईडब्ल्यूएआई (इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया) ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन


शुरुआत में छह शहरों इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, मूंगेर, कोलकाता और हल्दिया के लिए फेरी सर्विस शुरू होगी। इसके लिए इन शहरों में 18 यात्री टर्मिनल बनाए जाएंगे। वाराणसी में जरूरत के आधार पर तीन से पांच टर्मिनल बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


यात्री टर्मिनल के निर्माण के लिए आईडब्ल्यूएआई ने ज्वाइंट वेंचर से करार किया है। ज्वाइंट वेंचर की कंपनियों में थांपसन डिजाइन ग्रुप यूएसए और इंफ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्चर लैब आफ मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी(एमआईटी) यूएसए शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित रूट पर ज्वाइंट वेंचर ने सर्वे शुरू कर दिया है।
फेरी सर्विस के तहत छह शहरों के अलावा छोटी-छोटी दूरियों वाले दो महत्वपूर्ण स्थानों के बीच गंगा में एक किनारे से दूसरे किनारे आने-जाने की सुविधा भी होगी। यात्री टर्मिनल के लिए स्थानों का चयन ज्वाइंट वेंचर करेगा। 

रामनगर में निर्माणाधीन टर्मिनल का भी जायजा लेंगे

transport service will be start  soon in ganga
रामनगर में निर्माणाधीन टर्मिनल - फोटो : अमर उजाला
डीपीआर और टेंडर डाक्यूमेंट बनाने की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। हाल ही में ज्वाइंट वेंचर ने ट्रांसपोर्ट सोल्यूसन के तहत न्यूयार्क, शिकागो, टेक्सास में भी काम किया है।

शहर की इकॉनामी और आम आदमी की जरूरत, आधारभूत सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन का प्रयोग, एक दूसरे क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी, जमीन की उपलब्धता, पर्यावरण और सामाजिक सुरक्षा के आधार पर इस पूरी योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसके लिए गुरुवार को प्रोजेक्ट हेड प्रवीर पांडेय वाराणसी आएंगे। रामनगर में निर्माणाधीन टर्मिनल का भी जायजा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed