{"_id":"69b8e4c82ec6ea082d02417c","slug":"transport-department-action-children-transported-in-unfit-school-vehicles-in-varanasi-five-vehicles-seized-12-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन विभाग की कार्रवाई: वाराणसी में अनफिट स्कूली वाहनों में बच्चों को बैठाया, पांच वाहन सीज; 12 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन विभाग की कार्रवाई: वाराणसी में अनफिट स्कूली वाहनों में बच्चों को बैठाया, पांच वाहन सीज; 12 का चालान
Tue, 17 Mar 2026 10:51 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:51 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में अनफिट वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हो गया है। ऐसे स्कूली वाहनों को विभाग ने सीज किया। साथ ही कई वाहनों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन
अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में स्कूली बच्चों की खतरे में जान डालने वाले पांच स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग ने सोमवार को सीज किया। अनफिट, बिना परमिट संचालित वाहनों में सवार छात्र-छात्राओं को पहले सुरक्षित रूप से विद्यालय परिसर में उतारा गया, उसके बाद कार्रवाई की गई। स्कूल प्रबंधकों को भी नोटिस जारी किया गया। 12 स्कूली वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने बताया कि जांच के दौरान यह सत्यापित किया गया कि वाहन पूरी तरह फिट और वैध परमिट युक्त हो, वाहन में प्राथमिक उपचार किट, अग्निशामक यंत्र एवं अग्निरोधी प्रावधान उपलब्ध हों, खिड़कियों पर निर्धारित मानक के अनुसार सुरक्षा ग्रिल लगी हो व स्पीड गवर्नर कार्यशील स्थिति में हो।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देख सड़क पर सघन जांच के अलावा प्रवर्तन दल की ओर से विद्यालयों में जाकर स्कूल वाहनों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। अभियान में यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन