{"_id":"60224e258ebc3e4b3c0bcc9f","slug":"transgenders-will-also-be-able-to-create-identity-cards-online-portal-prepared","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर भी अब ऑनलाइन बनवा सकेंगे पहचान पत्र, बनकर तैयार हुआ पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसजेंडर भी अब ऑनलाइन बनवा सकेंगे पहचान पत्र, बनकर तैयार हुआ पोर्टल
Tue, 09 Feb 2021 02:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसजेंडर
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने पोर्टल तैयार किया है। जिससे आसानी से पहचान पत्र बनाया जा सकता है। इस पोर्टल से उनके अधिकारों की रक्षा, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।
विज्ञापन
वाराणसी जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) व्यक्तियों को अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा। हमेशा से ही उभयलिंगी व्यक्तियों को समाज का हिस्सा बनने व पहचान के लिए जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
अब उभयलिंगी व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उनका पहचान पत्र जारी करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल Transgender.dosje.gov.in/Admin तैयार किया गया है। उभयलिंगी व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर उसका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रमाण पत्र जारी होने के बाद स्वयं ही डाउनलोड कर सकते हैं। पोर्टल जारी करने का उद्देश्य शासन प्रशासन की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाना है। पोर्टल पर उभयलिंगी व्यक्ति आवेदन की स्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकता है।