फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transformer burnt out in Maheshpur; power cut for half an hour in the town and four hours in the villages

Varanasi News: महेशपुर में ट्रांसफॉर्मर जला, शहर आधे घंटे तो गांवों में 4 घंटे कटी बिजली

Thu, 08 Oct 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt out in Maheshpur; power cut for half an hour in the town and four hours in the villages
जिले में बुधवार शाम अचानक खराब हुए मौसम का असर बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा। शहर से लेकर गांव तक आपूर्ति बंद हो गई। तेज हवा के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ गिर गए। महेशपुर में ट्रांसफॉर्मर जल गया। शहर में आधे घंटे तो गांवों में 4 घंटे तक बिजली कटी। लोगों को परेशान होना पड़ा। बुधवार शाम 6.30 तेज हवा ने पूरे जिले में माहौल बिगाड़ दिया। इससे सबसे अधिक परेशानी लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित होने से हुई। हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ गिरे। सारनाथ, लोहता, मंडुवाडीह, लंका, सामनेघाट, भेलूपुर, सिगरा, लहुराबीर, पांडेयपुर में कटौती हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्जामुराद, चोलापुर, रोहनिया, राजातालाब, चिरईगांव, चौबेपुर में कटौती हुई। हालांकि आंधी का कहर आधे घंटे तक रहा। इसके बाद मौसम सामान्य होते ही बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में रहे। मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि हवा और बारिश के कारण कई जगह शटडाउन लिया गया था। कुछ जगह खराबी आई जिसे मौसम सामान्य होते ही ठीक कराया गया और आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed