फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transfer of railway employees after a long time in Varanasi

UP: वाराणसी में चली तबादला एक्सप्रेस, एक ही पटल पर 20-20 साल से जमे रेल कर्मचारियों का ट्रांसफर

Fri, 29 Mar 2024 11:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 29 Mar 2024 11:55 PM IST
सार

रेलवेकर्मियों के तबादले के बाद यूनियन नेता अपनी पैरवी भी शुरू कर चुके हैं। वहीं, लखनऊ मंडल के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि तबादले का सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Transfer of railway employees after a long time in Varanasi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधीन वाराणसी कैंट स्टेशन से जुड़े कई रेल कर्मियों का तबादला हो गया। एक ही पटल पर 20-20 वर्षों से कामकाज देखने वाले बाबू समेत कर्मियों के स्थानांतरण के बाद से यूनियन बाजी भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

यूनियन नेता अपनी पैरवी भी शुरू कर चुके हैं। वहीं, लखनऊ मंडल के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि तबादले का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कैंट स्टेशन पर पार्सल विभाग के कई कर्मियों को बुकिंग और बुकिंग के कर्मियों को पार्सल में भेजा गया है। 
विज्ञापन


कर्मियों के अनुसार 1 वर्ष पूर्व 2023 में भी बड़े पैमाने पर तबादला किया गया था, लेकिन स्थानीय विभाग के शाखा अध्यक्षों की मेहरबानी से कागजों पर ही तबादला माना गया। कर्मचारी अपने-अपने पटल पर यथास्थिति में काम करते रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि एक अप्रैल के बाद जांच कराई जाएगी कि तबादले का कितना पालन हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed