{"_id":"5d778f8f8ebc3e93d62af8f3","slug":"trains-started-on-platform-number-five-of-cantt-railway-station-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच की नई पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच की नई पटरी पर दौड़ने लगी ट्रेनें
Tue, 10 Sep 2019 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर नई पटरी और स्लीपर बिछाने का काम तीन दिन पहले ही पूरा हो गया। इसके साथ ही इस ट्रैक पर परिचालन भी शुरू हो गया। रेलवे की ओर से जो काम 12 सितंबर तक पूरा करने की तिथि तय की गई थी, उसे नौ सितंबर को ही पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस को चलाकर रविवार शाम 6.30 बजे के बाद ट्रायल लिया गया था। जर्जर हो चुकी पटरियों की वजह से ही यहां ट्रेनें पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरती थीं। लेकिन अब नई लाइन के बाद इसकी रफ्तार भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन