फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Training given to health workers

Varanasi News: स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 17 Feb 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Training given to health workers
काशी विद्यापीठ विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकारी पोर्टल पर डेटा प्रबंधन मजबूत करना था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामबली सिंह सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने इसमें प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसमें चिकित्सा अधीक्षक ने सभी सीएचओ को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र की लक्षित आबादी के सापेक्ष कम से कम 37 प्रतिशत लोगों की रक्तचाप (बीपी) और मधुमेह (शुगर) की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से करें। सभी मरीजों का विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करने कहा। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने सीएचओ को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाकर लोगों को इसका लाभ दिलाएं। टीबी उन्मूलन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग करने और उनकी जानकारी निक्षय पोर्टल पर अपडेट करने की बात कही गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ. योगेश यादव, डॉ. विक्की विश्वकर्मा, डॉ. संजीव सिंह, एचईओ वीरेंद्र चौहान और एआरओ डॉ. बसंत राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed