{"_id":"5cf76444bdec2207167eee55","slug":"trainees-women-reservations-accused-of-molestation-protest-at-police-line-gate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने पुलिस लाइन गेट पर किया प्रदर्शन, छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने पुलिस लाइन गेट पर किया प्रदर्शन, छेड़खानी का आरोप
Wed, 05 Jun 2019 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन गेट पर बुधवार सुबह प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके साथ ही सभी ने पुलिस लाइन-पांडेयपुर मार्ग को जाम कर दिया। प्रशिक्षु महिला आरक्षियों का कहना था कि मंगलवार रात उनके बैरक में एक युवक ने घुस आया था। शोर मचाने पर वो भाग निकला।
विज्ञापन
इसकी सूचना आरआई को दी गई लेकिन वो नहीं आए। महिला प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रदर्शन की सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं होने दी जाएगी, तब सभी शांत हुईं और बैरकों की ओर रवाना हुईं।
विज्ञापन
इस दौरान लगभग 45 मिनट तक पुलिस लाइन-पांडेयपुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। महिला प्रशिक्षु आरक्षियों का कहना था कि उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। चहारदीवारी छोटी है, सुरक्षा में कोई महिला आरक्षी तैनात नहीं रहती है। सोमवार रात भी उनके बैरकों की ओर एक युवक आया था और शोर मचाने पर भाग निकला था।
विज्ञापन
उनके बाथरूम की तरफ की दीवार की ऊंचाई भी कम है। सीओ कैंट एएसपी डॉ अनिल कुमार ने प्रशिक्षु आरक्षियों को कहा कि उनकी हर एक समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द ही समाधान किया जाएगा।