वाराणसी : दो से तीन दिन में बोकारो से आ जाएगा ऑक्सीजन, टैंकर लेकर झारखंड के लिए ट्रेन रवाना
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
वाराणसी में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल की पहल पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। बोकारो स्थित ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन लाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर कैंट स्टेशन से ऑक्सीजन एक्सप्रेस की खाली रैक पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के रास्ते बोकारो रवाना हुई। रैक पर लिक्विड ऑक्सीजन के तीन टैंकर हैं।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
वाराणसी में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल की पहल पर ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। बोकारो स्थित ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन लाने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर कैंट स्टेशन से ऑक्सीजन एक्सप्रेस की खाली रैक पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के रास्ते बोकारो रवाना हुई। रैक पर लिक्विड ऑक्सीजन के तीन टैंकर हैं।
रेल अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन को पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन भेजा जा रहा है। वहां से बोकारो ऑक्सीजन प्लांट जाना है। संभवत: दो से तीन दिन बाद ऑक्सीजन लोड करके यह एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पहुंचेगी। यहां बाकी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
ऑक्सीजन एक्सप्रेस से लिक्विड ऑक्सीजन मंगाने के लिए रेलवे ने उड़ीसा, झारखंड से वाराणसी तक ग्रीन कॉरिडोर बनवा दिया है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस जब वाराणसी के लिए रवाना होगी तो बीच में कहीं भी रेड सिग्नल दिखाकर रोका नहीं जाएगा। वाराणसी समेत अन्य जिलों में ऑक्सीजन पहुंचाया जाएगा। इसके लिए उड़ीसा और झारखंड से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप मंगाई जा रही है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार वाराणसी के रास्ते फैजाबाद और लखनऊ तक भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस को जाना है। वाराणसी में ऑक्सीजन आने पर जिला प्रशासन तय करेगा कि ऑक्सीजन किन-किन अस्पतालों में जाएगा।