{"_id":"5d4c864b8ebc3e6d03543a57","slug":"train-varanasi-news-vns477318913","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिच्छवी एक्सप्रेस में बच्ची से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिच्छवी एक्सप्रेस में बच्ची से छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ट्रेन में छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार को समस्तीपुर से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में छह साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया। नशे में धुत आरोपी की सह यात्रियों ने जमकर पिटाई की और स्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ को सौंप दिया। बाद में आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।
जीआरपी के अनुसार, बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बताया कि भाटपाररानी (देवरिया) निवासी एक परिवार सलेमपुर से गाजियाबाद जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहा था। परिवार में एक वृद्ध महिला, पुरुष और एक छह साल की बच्ची शामिल थी। आरोप है कि बेल्थरा रोड से राहुल मिश्रा नामक एक व्यक्ति उसी बोगी में चढ़ गया। बच्ची ऊपर के बर्थ पर अकेली सो रही थी। यह देख आरोपी बच्ची से छेड़खानी करने लगा। औडि़हार स्टेशन के समीप सामने वाले बर्थ पर मौजूद एक यात्री की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाया। यात्रियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।