फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Train Manager Steps onto Tracks in Front of Rajdhani Express Hand Severed on cant railway station varanasi

हादसा: राजधानी एक्सप्रेस के आगे पटरी पर आया ट्रेन मैनेजर, कट गया हाथ; 48 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

Fri, 08 May 2026 01:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 08 May 2026 01:04 PM IST
सार

Varanasi News: कैंट रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे आने से ट्रेन मैनेजर घायल हो गया। हादसे में उसका हाथ कट गया। घटना के बाद आनन-फानन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। 

विज्ञापन
Train Manager Steps onto Tracks in Front of Rajdhani Express Hand Severed on cant railway station varanasi
Train - फोटो : Adobe stock

विस्तार

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के आगे आने से ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव घायल हो गए। घटना बुधवार आधी रात के बाद उस समय हुई जब डिब्रू्गढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी हो रही थी। घटना में ट्रेन मैनेजर का हाथ कट गया। एंबुलेंस से उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ट्रेन नंबर 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के कैंट स्टेशन पर आने का समय आधी रात बाद 1.30 बजे है और 10 मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना होती है। 2.17 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहले से 47 मिनट देरी से आई। आगे लेकर जाने वाले ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव भी वहां पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


ट्रेन सामने से आ रही थी और प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी होने वाली थी कि ट्रेन मैनेजर अचानक दाहिने तरफ से पटरी पर आ गए। यह देख ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को खड़ी कर दिया। जब तक ट्रेन रुकती तब तक ट्रेन मैनेजर टकराकर पटरी पर गिर गए। कुछ ही देर में आरपीएफ, जीआरपी स्टाफ भी आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह पटरी से पंकज को उठाया गया। घटना के बाद दूसरे ट्रेन मैनेजर की ड्यूटी लगाई गई और ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर आने के बाद 48 मिनट की देरी से भोर में 3.03 बजे रवाना किया गया। कैंट रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि एक व्यक्ति के पटरी पर घायल होने की सूचना मिलने पर मौके पर जीआरपी स्टाफ को भेजा गया। तुरंत उपचार के लिए भिजवाया गया।
 

राजधानी एक्सप्रेस के पास ट्रेन मैनेजर पंकज श्रीवास्तव के चोटिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर विभागीय टीम पहुंची। एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। घटना के बाद ट्रेन को आगे ले जाने के लिए दूसरे ट्रेन मैनेजर की डयूटी लगाकर रवाना किया गया। -अर्पित गुप्ता, निदेशक, कैंट रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed