{"_id":"5ee529408ebc3e42ed43cf08","slug":"train-city-news-vns5300240127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछवां रोड-माधोसिंह ट्रैक पर 122 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछवां रोड-माधोसिंह ट्रैक पर 122 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह-प्रयागराज-रामबाग रेल खंड दोहरीकरण योजना के तहत शनिवार को कछवां रोड-माधोसिंह रेल खंड की दूसरी लाइन पर पहली स्पेशल ट्रेन 122 किमी की रफ्तार से दौड़ी। स्पीड ट्रायल रेल संरक्षा आयुक्त मो लतीफ खान ने किया।
स्पेशल ट्रेन कछवां रोड स्टेशन से शाम 3.45 पर छूटी और 4.05 बजे माधोसिंह स्टेशन पर पहुंची। इसके पूर्व रेल अधिकारियों संग रेल संरक्षा आयुक्त ने विभिन्न स्टेशनों और अन्य निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। पूर्वोत्तर परिमंडल के मुख्य संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान स्पेशल निरीक्षण यान से दिन में माधोसिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद पुश ट्राली से माधोसिंह-कछवां रोड रेल खंड पर लाइन फिटिंग्स, साइटिंग बोर्ड, ओवर हेड लाइन, पावर सब स्टेशन, समपार फाटकों, कर्वेचर का निरीक्षण करते हुए कटका स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस खण्ड में स्तिथ सभी समपार फाटकों के बूम लॉक को दोहरीकृत रेल खंड के अनुरूप संस्थापन को सुनिश्चित किया। इस खंड में पड़ने वाले कटका एवं कछवां रोड रेलवे स्टेशनों का भी दोहरीकरण मानकों के अनुरुप निरीक्षण किया और संरक्षा परखी।
निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारी आरके यादव, आरके सिंह, पीयूष सिंह, विजय कुमार पंजियार, बलबीर यादव, राजीव अग्रवाल, रोहित गुप्ता, सत्येंद्र यादव आदि रहे।