{"_id":"66efb84d60927ecdc5085237","slug":"train-cancelled-news-update-10-trains-including-bahraich-intercity-canceled-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Cancelled: बहराइच इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें निरस्त, कई बदले मार्ग से चलेंगी; यहां पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Cancelled: बहराइच इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें निरस्त, कई बदले मार्ग से चलेंगी; यहां पढ़ें- पूरी जानकारी
Sun, 22 Sep 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:55 AM IST
सार
बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें रद्द की गई हैं। शाहगंज जंक्शन और जफराबाद सेक्शन में यार्ड रिमाडलिंग के कारण ट्रेनों का मार्ग बदला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
विस्तार
लखनऊ मंडल के शाहगंज जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और बाराबंकी-अयोध्या, अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद सेक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य दो से पांच अक्तूबर होगा। इसके कारण लखनऊ मंडल से गुजरने वाली बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी समेत 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक ट्रेन संख्या 14017/14018 सद्भावना एक्सप्रेस (अयोध्या छावनी के रास्ते), 22 से छह अक्तूबर तक 14213/14214 बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 27 से 30 सितंबर तक 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन विशेष ट्रेन, 23 से पांच अक्तूबर तक 05167/05168 बलिया-शाहगंज पैसेंजर और 05171/05172 बलिया-शाहगंज पैसेंजर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
वहीं, 22 सितंबर से 4 अक्तूबर तक 13307/13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस और 13009/13019 दून एक्सप्रेस बदले मार्ग वाराणसी कैंट-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ होकर चलेगी।
विज्ञापन