{"_id":"6110eef38ebc3e728977a675","slug":"train-accident-left-varanasi-tree-fell-on-moving-train-bapudham-expresss-engine-damaged-break-on-speed-due-to-breaking-of-ohe-wire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचा हादसाः बनारस में चलती ट्रेन पर गिरा पेड़, इंजन क्षतिग्रस्त, ओएचई तार टूटने से रफ्तार पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचा हादसाः बनारस में चलती ट्रेन पर गिरा पेड़, इंजन क्षतिग्रस्त, ओएचई तार टूटने से रफ्तार पर ब्रेक
Mon, 09 Aug 2021 03:05 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 09 Aug 2021 03:05 PM IST
सार
हादसा बनारस से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस के साथ हुआ। घटना के बाद ट्रेन घंटों रुकी रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ओएचई तार से करंट की आपूर्ति बाधित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कादीपुर रेलवे स्टेशन और सारनाथ स्टेशन के बीच पियरी गांव के पास रेल हादसा होने से बच गया। सोमवार सुबह गांव के समपार खंभा नंबर 191 के समीप चलती ट्रेन पर सूखा पेड़ गिर गया। जिससे ओएचई तार टूट गए और इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
चार घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। हादसा बनारस से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन के साथ हुआ। घटना के बाद ट्रेन घंटों रुकी रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 8:15 बजे सारनाथ और कादीपुर के बीच पियरी गांव के पास सूखा पेड़ बापूधाम एक्सप्रेस पर गिर गया। ट्रेन की रफ्तार कम थी।
विज्ञापन
ओएचई तारों को तोड़ते हुए पेड़ इंजन पर गिर पड़ा। जिससे इंजन का बायां शीशा टूट गया। इस दौरान पेड़ के साथ कुछ मलबा भी रेलवे ट्रैक पर आ गया। ओएचई तार टूटने से ट्रेन भी खड़ी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
वहीं मामले की सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने बनारस से दूसरा इंजन मंगा कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक पर गिरे मलबे व पेड़ को हटाया गया। खबर लिखे जाने तक ओएचई तार से करंट की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।